देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून। बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सत्र 2025-26 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कैंट विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत माध्यम बन रही है। उन्होंने छात्राओं से निरंतर सीखने और अपने कौशल को निखारने का आह्वान किया। संस्थान की प्राचार्य नमिता मामगई ने बताया कि इस वर्ष संस्थान का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। अधिकांश छात्राओं ने 80 से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। स...