आगरा, मई 23 -- नदरई गेट क्षेत्र में संचालित बीएस डायनामिक एकेडमी में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया। बीएस डायनामिक एकेडमी में हुए पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता सुशील कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि एके सिंह पुंढीर, विशिष्ट अतिथि एटा से आईं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संरक्षक डा. सुभाष दीक्षित, विद्यालय प्रबन्धक आनंद पुंढीर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पुरस्कार वितरण में पिछले सत्र में कक्षा में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, हिंदी, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ...