पीलीभीत, अप्रैल 19 -- चौधरी निहाल सिंह कृषि (पीजी) कॉलेज ऐमी में बीएससी ऑनर्स कृषि का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। इसमें बीएससी (ऑनर्स) कृषि प्रथम (भूतपूर्व), तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। कॉलेज/सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर आदेश कुमार यादव ने उपलब्धि पर खुशी जताई और छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय के शिक्षकों की मेहनत व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। कृषि विभागाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि इसी तरह से अनवरत सामूहिक सकारात्मक परिणाम आते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...