मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी होमसाइंस तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में अलिशा अंसारी ने 83.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तृप्ति 74% द्वितीय और काशिफा 73% तृतीय स्थान पर रहीं। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल और डीन डॉ. श्वेता राठी ने इस सफलता का श्रेय कॉलेज के मार्गदर्शन और छात्राओं की लगन को दिया। इस दौरान विभाग के समस्त प्रवक्ताओं ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...