हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल की बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को ऑनलाइन जारी परिणाम में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में संस्थान की छात्रा आरजू कुमारी ने 7.55 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वाति भार्गव ने 7.36 एसजीपीए हासिल कर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि हुमेरा ने 7.27 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। यह भी पढ़ें- एमएससी ...