पीलीभीत, अगस्त 9 -- पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट में फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की इल्मा खान मिस फ्रेशर चुनी गई। इसी तरह बीएससी फाइनल की कशिश रस्तोगी और एमएससी फाइनल की स्नेहा मिस फेयरवेल चुनी गई। गृहविज्ञान विभाग की ओर से नए प्रवेशित छात्रों के लिए फ्रेशर और अंतिम वर्ष के उत्तीर्ण छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ निदेशक डॉ. एसपीएस संधू, प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र कुमार, प्राचार्य डॉ. मो. सलीम, उप प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्राओं काजल एवं सलोनी ने गणेश वन्दना प्रस्तुत की। नए प्रवेशित बीएससी (गृहविज्ञान) के छात्राओं ने सर्वप्रथम अपना परिचय ...