गोरखपुर, जुलाई 22 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष जीव विज्ञान के द्वितीय सूची का प्रवेश 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। यह जानकारी प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने दी। बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष की द्वितीय प्रवेश मेरिट सूची जारी कर दी गई, जो महाविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम चयनित किए गए हैं वे निर्धारित समय पर प्रवेश समिति के समक्ष समस्त मूल प्रमाण पत्र, आधार, चरित्र प्रमाण पत्र, हस्तांतरण प्रणाम पत्र, फोटो और शुल्क आदि के साथ प्रस्तुत हो कर अपना प्रवेश कराएं। यह भी पढ़ें- एलबीएस में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची जारी यह भी पढ़ें- सीजीएनपीजी कॉलेज में बीए व एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...