इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा। सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान की शैक्षणिक परंपरा को पूर्व की तरह ही कायम रखा है। निदेशक डॉ उमाशंकर शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ द्वारा घोषित परिणामों में इस वर्ष भी संस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसमें स्वाति बाथम ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, तवी एवं कुमारी प्रियंका ने 75.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान , कुमारी शीलू ने 74.8 प्रतिशत के साथ चतुर्थ तथा शीलंकार 74.4 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहे। इसके अलावा अर्चना, शालिनी एवं शिवानी यादव सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया ...