बीएससी नर्सिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 16 को
धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद। धनबाद के तीन परीक्षा केंद्रों पर 16 अगस्त को बीएससी नर्सिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 होगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने संबंधित पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में 580 परीक्षार्थियों, पीके राय कॉलेज में 528 और पीएमश्री प्लस टू हाई स्कूल धनबाद को 360 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। जेसीईसीईबी ने परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.