वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 24 -- उत्तराखंड के राजकीय कॉलेजों के नर्सिंग और पैरामेडिकल इंटर्न छात्रों को स्टाइपेंड देने की कवायद तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने बीएससी नर्सिंग छात्रों को 13,150 रुपये और पैरामेडिकल छात्रों को 15,000 रुपये तक प्रतिमाह स्टाइपेंड देने के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि दोनों प्रस्ताव क्रमश: 16 और 18 सितंबर को भेजे गए हैं। इन पर अब शासन और मंत्री स्तर से अंतिम फैसला होना है। 16 सितंबर को भेजे प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश के 10 राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग के 516 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए इन छात्रों को छह माह की इंटर्नशिप के दौरान 13,150 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने की संस्तुति की गई है। यह भी पढ़े...