बीएससी नर्सिंग कॉलेज में हुए हंगामे की जांच को पहुंची टीम
भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएससी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की अधिवक्ता मां की शिकायत पर कॉलेज की प्राचार्य पर लगे आरोपों की जांच शनिवार को हुई। बीएससी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा की अधिवक्ता मां (निवासी नालंदा) ने बीते 28 फरवरी, 13 मार्च व तीन मई को बीएससी नर्सिंग कॉलेज में हंगामा की थी। इसी क्रम में वह आठ मई की सुबह आठ बजे एक बार फिर कॉलेज पहुंची थीं और अपनी नर्सिंग छात्रा बेटी के कमरे में जबरिया प्रवेश करना चाहती थीं। नियम का हवाला देते हुए जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया तो वह हंगामा की थी। इसके बाद महिला अधिवक्ता डीएम से लिखित शिकायत की और डीएम ने इस मामले की जांच कराने का निर्देश मायागंज अस्पताल अधीक्षक को दे दिया।जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय टीम में शामिल मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे, क्षेत्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.