नैनीताल, अगस्त 9 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग 2026 बैच के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी 60 सीटों पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, जिनमें तीन अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी भी शामिल हैं। परिसर निदेशक प्रो अनिल कुमार नायर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ नर्सिंग शिक्षा की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य प्रो. हंसी नेगी ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावहारिक दक्षता और मानवीय संवेदनाओं पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नर्सिंग पाठ्यक्रम, लैब, सिमुलेशन एवं स्किल सुविधाओं, क्लीनिकल पोस्टिंग और कॅरियर अवसरों की जानकारी दी गई। अभिभावकों के साथ संवाद सत्र में विद्यार्थ...