अलीगढ़, फरवरी 15 -- बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीएससी नर्सिंग की छात्रा लापता हो गई। कासगंज निवासी छात्रा सारसौल में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। सीसीटीवी फुटेज में वह एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कासगंज के नदरई क्षेत्र निवासी युवती सारसौल स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीएससी नर्सिंग का डिप्लोमा कर रही है। वर्तमान में वह सारसौल में किराए के मकान में रह रही थी। तीन दिन पहले छात्रा घर से चली गई। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। पिता ने छात्रा के मोबाइल पर कॉल की तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह सारसौल आ गए। मकान मालिक ने बताया कि वह तीन दिन पहले गई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो छात्रा एक युवक के साथ घर से जाते हुए दिखाई दे रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरो...