गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के बीएससी तृतीय सेमेस्टर प्राणि विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 दिसंबर सुबह 8 बजे से विभाग में संपन्न होगी। यह जानकारी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित छात्र व छात्राएं अपने समस्त प्रयोगात्मक सामग्री के साथ प्राणि विज्ञान विभाग में बैच के अनुसार समय से उपस्थित हों। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित छात्र-छात्राएं विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...