बिजनौर, अगस्त 18 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा घोषित बीएससी (जनरल) जूलॉजी विभाग चतुर्थ सेमेस्टर, सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। परीक्षा परिणाम में अखलीमा ने 86.50% अंकों के साथ प्रथम स्थान, पीतांबर शर्मा ने 85.90% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा आफिया नूर ने 74.10% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...