सुल्तानपुर, जून 21 -- सुलतानपुर। केएनआईपीएसएस स्वायत्तशासी व्यवस्था मे संचालित बीएसी गृहविज्ञान छठवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। संस्थान परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षाफल सत्र 2025 -26 की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का घोषित किया गया है। संबंधित छात्र व छात्राएं संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://Knipssexams.in पर अपना जन्म तिथि व अनुक्रमांक अंकित कर अंकतालिका डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने इन कक्षाओं के उत्तीर्ण छात्र व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- प्रयाग संगीत समिति का परीक्षा परिणाम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...