मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित सत्र 2025-2026 के परीक्षाफल में एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीएससी (गृहविज्ञान) तृतीय तृतीय सेमेस्टर में जेबा ने 69.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सपना रानी ने 64 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं रानी वर्मा ने 63.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंचम सेमेस्टर में रीतिका ने 73.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, सृष्टि ने 68.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं फराह ने 66.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...