जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को टीडी कॉलेज जौनपुर के करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। सामने धरना प्रदर्शन करके विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की। कुलपति कार्यालय के दरवाजे को पीटने लगे तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उपकुलसचिव व अन्य शिक्षकों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अधूरे परीक्षा परिणाम को पूर्ण करने की मांग पर डटे रहे। टीडी कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष के पांचवें सेमेस्टर के करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय में पहुंचे। उनका आरोप था कि 2025-26 के बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में काफी खामियां हैं, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विज्ञान में करीब 350 छात्रों का परीक्षा परिणाम अपूर्...