ललितपुर, जून 11 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरवांस में रहने वाली बीएससी की एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर की दलान में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्राम पंचायत सतरवांस निवासी 19 वर्षीय सुहानी पुत्री भगवान सिंह बीएससी की छात्रा थी और अपने घर में सबसे बड़ी थी। सुहानी रोज शाम टहलने के लिए जाती थी लेकिन बुधवार शाम को वह टहलने नहीं गई। वह अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकली। शाम के समय बाहर बहन के नहीं निकलने पर छोटे भाई कृष्ण प्रताप उसे बुलाने के लिए गया तो वह कमरे में नहीं मिली। आस पास देखने पर कमरे के पीछे दालान में सुहानी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। कृष...