सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ को लेकर छात्रों को स्व-घोषणापत्र देना होगा। जिसे लेकर बीएससीसी के नोडल पदाधिकारी विनायक मिश्रा ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है। नोडल पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सत्र-2025-26 में जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्रों पर अत्याधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदन की समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि संस्थानों के कर्मियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा अधिकांश छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के नाम पर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत आवेदन कराये गए हैं। विभागीय वेबसाइट से समीक्षा के बाद इसकी पुष्टि के लिए जिला स्तर पर समिति बनाकर जांच की जा रही है। इसमें बिचौलिये भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के स्थान पर गैर-गंभीर छात्र-छात्रा...