देहरादून, मार्च 25 -- हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रभारी अमरजीत सिंह को पार्टी से निष्काशित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद ने पत्र जारी कर बताया कि अमरजीत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता अपनाने पर उक्त निर्णय लिया गया है। पहले उन्हें चेतावनी भी दी है थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ जिसके कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा निर्देश पर निलंबन की कार्यवाही हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...