धनबाद, जून 18 -- बीएसके कॉलेज मैथन में बुधवार को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य विषय चरागाह पहचानें, सम्मान करें और पुनर्स्थापित करें था। संचालन सहायक प्रो सुप्रिया सोनाली डांग ने किया। लोगों को भूमि क्षरण के प्रति जागरुक करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर जोर दिया। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ कमलेश पांडेय ने पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता को संतुलित रखने में चरागाहों के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभाग के उज्जवल कुमार ने बताया कि किस प्रकार भूमि का मरुस्थलीकरण हमारी खाद्य शृंखला को तरह प्रभावित कर रहा है। मौके पर मुकेश कुमार यादव, डॉ सुषमा कुमारी, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ हसन, रणधीर कुमार रजक, डॉ भोला प्रसाद, गैर शिक्षण कर्मचारी प्रशांत घोष, मुकेश, प्रियंका, निशांत...