धनबाद, अक्टूबर 8 -- बीएसके कॉलेज मैथन में इतिहास विभाग में 2022 - 2026 के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रथम बैच का बुधवार को विदाई दी गई। इसमें प्रो इंचार्ज डॉ लीना सिंह ने विद्यार्थियों को उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रो महावीर दास ने कहा कि विद्यार्थी अपना कॅरियर बनाने के साथ एक आदर्श इंसान बने। समाज में नाम हो और उस ऊंचाई तक पहुंचे, जिसका सपना आपके अभिभावक ने देखा है। इस दौरान गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ, म्यूजिकल चेयर, प्रश्नोत्तरी आदि हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...