रांची, नवम्बर 11 -- रांची। रिश्वत मामले में आरोपी सोनाहातू के तत्कालीन बीएसओ संतोष कुमार सिन्हा के खिलाफ 14 साल बाद भी मुकदमा शुरू नहीं हो सका है। कारण रांची उपायुक्त की ओर से अब तक अभियोजन स्वीकृति नहीं दी गई है। मामले की सुनवाई एसीबी कोर्ट में चल रही है। निर्धारित तारीख को रिकॉर्ड खुलता है और उसमें अभियोजन स्वीकृति आदेश की प्रतिज्ञा लिखकर अगली तारीख निर्धारित की जाती है। यह सिलसिला 2011 से ही जारी है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 28 नवंबर निर्धारित की है। बात दें कि 9 मार्च 2011 को वृद्धा पेंशन वितरण के दौरान बीएसओ ने दलाल जगन्नाथ मछुआ के माध्यम से लाभुकों से 50-50 रुपए रिश्वत वसूली करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया था। आरोपी के बैग से 8249 रुपए बरामद हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.