बरेली, जून 5 -- बरेली। शिक्षामित्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालयों पर वापसी, समय से मानदेय ब्लाकों पर बीईओ के साथ एक समन्वय बैठक के साथ अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा, बीएसए से वार्ता के दौरान मूल विद्यालय पर वापसी का मुद्दा प्रमुख रूप से रखा गया जो लंबित है। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...