कानपुर, जून 9 -- कानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह से मिला। महानिदेशक को संबोधित पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों को जनगणना कार्य ग्रीष्मावकाश में करना पड़ रहा है। ऐसे सभी शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिया जाए। इसका शासनादेश पूर्व से है। बीएसए ने आश्वस्त किया कि वे इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, विकास तिवारी, दिलीप कुमार सैनी, मोहम्मद अनस, इज़हार आलम सिद्दीकी, विक्रम सिंह, शिवेंद्र सिंह, धीरेंद्र यादव, राघवेन्द्र सिंह, संजीव वर्मा, विपिन बाजपेयी, विजय श्रीवास्तव, अंशिका सिंह, पशुपति नाथ, विवेक वर्मा, राजेन्द्र कुशवाहा, अ...