महाराजगंज, सितम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी और जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को 10 सूत्रीय मांग पत्र देकर शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीएसए कार्यालय में कई ब्लॉकों के शिक्षकों का चयन वेतनमान लंबित है। इसका शीघ्र आदेश जारी किया जाय। उन्होंने दिव्यांग शिक्षकों को दिव्यांग वाहन भत्ता का लाभ दिलाने की भी मांग उठाई। मुख्यमंत्री कैशलेश चिकित्सा योजना के लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कराया जाय। शिक्षक भवन को लेकर भी संघ ने नाराजगी जताई। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर संघ न...