वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव से मिला। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिपिकीय पद पर पदोन्नति करने, शासनादेश के अनुसार संगठन के लिए कार्यालय देने, विद्यालयों में कार्यरत रसोइयां के कार्य के घंटे निर्धारित करने, उनका उत्पीड़न रोकने, निकाली गईं रसोइयां को कार्य पर वापस लेन सम्बंधी ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय संरक्षक मुन्नूलाल रावत के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद, गंगा राम, राधिका रंजन तिवारी, शहजाद अहमद, चंचल मौर्य, आलोक शास्त्री, माया देवी, रेशमलाल, रेखा, सरोज गिरि, विनोद त्रिपाठी, शेरबहादुर सिंह आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा ...