बुलंदशहर, मार्च 17 -- जहांगीराबाद के पीएमश्री स्कूल टिटौटा में भव्य सम्मान समारोह एवं प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएसए ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एनएमएमएसई छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल 11 छात्रों, श्रेष्ठा परीक्षा के तीन और इंस्पायर अवार्ड में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले पांच नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य ने कहा की कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। इस दौरान बीएसए और बच्चों के बीच एक संवाद सत्र आयोजित हुआ। बच्चे मन के सच्चे भाव को चरितार्थ करते हुए छात्रों ने बिना किसी झिझक के बीएसए से उनके बचपन और कार्यशैली को लेकर कई सवाल पूछे। बच्चों ने पूछा कि सर आप बीएसए कैसे बने, आपको दिन भर क्...