कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में शुक्रवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की मदद से रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह समेत 70 से अधिक अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सभी को प्रमाणपत्र भी दिए गए। रक्तदान करने वालों में वित्त एवं लेखा अधिकारी शिशिर जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुनील कुमार द्विवेदी, साहब सरताज, मोहम्मद परवेज आलम, सुखेंद्र कुमार सिंह, शरद अवस्थी, अनूप शुक्ला, संजीव पाल, सुनील तिवारी, दुर्गेश, अभिषेक कटिहार, पंकज मिश्रा, अनिल कुमार द्विवेदी, विशाल यादव, अनुग्रह त्रिपाठी, गिरीश मिश्र, श्यामलाकांत दीक्षित, आकाश अवस्थी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.