बीएसए व समकक्ष पदों पर 487 अफसरों की तैनाती जल्द
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। खंड शिक्षा अधिकारी और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद से बेसिक शिक्षा अधिकारी और समकक्ष पदों पर पदोन्नत 487 अफसरों की तैनाती जल्द होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सचिव किंजल सिंह की ओर से 26 मई को 164 खंड शिक्षा अधिकारियों, शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ (राजकीय) महिला शाखा की 159 और पुरुष शाखा के 167 शिक्षकों कुल 490 की पदोन्नति की गई थी। हालांकि इनमें से महिला शाखा की तीन शिक्षिकाओं का पहले ही निधन हो चुका है। इस प्रकार 487 अफसर एक महीने से अधिक समय से तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की निगरानी में अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी पदस्थापन संबंधी कवायद में जुटे हैं और जल्द आदेश जारी होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.