शाहजहांपुर, मार्च 20 -- तिलहर। बिना छुट्टी लिए कोर्ट में उपस्थित दर्ज कराए जाने के मामले में बीएसए दिव्या गुप्ता ने बीआरसी के अनुचर सतीश कुमार भारती को निलंबित कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी तिलहर नगर कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजेंद्र कुमार द्वारा शिकायत की गई थी कि तिलहर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात अनुचर सतीश कुमार भारती द्वारा बिना छुट्टी लिए कोर्ट में उपस्थिति दर्ज की गई है। इस मामले में बीएसए दिव्या गुप्ता द्वारा जांच की गई जिसमें सतीश कुमार भारती द्वारा 17 जुलाई 2025, 25 सितंबर 2025 तथा 3 अक्टूबर 2025 को कोर्ट एवं बीआरसी कार्यालय पर एक साथ उपस्थिति दर्ज किए जाने पर दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के अनुसार सतीश कुमार भारती को कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने तथा विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित किया है। उन्हो...