बांदा, जून 23 -- बांदा। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाध्यापकों को कड़ी चेतावनी दी है। कहा कि शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरण खराब या गायब मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि अपने क्षेत्र के जूनियर तक के सभी मान्यता प्राप्त व सरकारी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करें। 30 जून तक उन्हें अभिलेखों और साक्ष्यों के साथ आख्या उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को पत्र लिखकर मान्यता प्राप्त विद्यालय भवनों की तकनीकी जांच करने का अनुरोध किया है। बच्चों को लाने वाले वाहन फिटनेस में पास होने चाहिए। बच्चों के स्कूल में बैठने के लिए जीर्ण-शीर्ण फर्नीचर न हों। विद्यालयों के झूला, रैंप, पोल, बैडमिंटन कोर्ड आदि की जांच कर...