अमरोहा, मार्च 8 -- 13 फरवरी को जिले के पीएम श्री विधालयों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम मालीखेड़ा में कराया गया। जिसमें जिले के समस्त पीएम श्री विधालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराया जाना था, लेकिन गजरौला ब्लाक क्षेत्र के पीएम श्री विधालय तिगरी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग नहीं कराया गया। बीईओ ने विधालय के प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिए थे। बीएसए डा.मोनिका ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने कार्यालय को स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं कराया है। विभागीय आदेशों की अवहेलना की है। इस मामले में प्रधानाध्यापक जोगेंद्र सिंह की एक अस्थाई वार्षिक वेतन वृद्धि अवरुद्ध करने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...