रायबरेली, मई 30 -- रायबरेली। जनगणना की किट नहीं उठाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। इसे लेकर दो शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई को लेकर विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। किट न उठाने पर बीएसए ने दो शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। जनगणना किट न उठाने को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ऐसे लापरवाह शिक्षकों का वेतन एक अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन शिक्षकों ने यह किट नहीं ली है वह तत्काल ले लें, अन्यथा कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...