बीएसए ने छापा मारकर बंद करवाया अमान्य स्कूल
गौरीगंज, अप्रैल 7 -- अमेठी, संवाददाता। जनपद में अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में बीएसए संजय तिवारी और एबीएसए अर्जुन सिंह की संयुक्त टीम ने गौरीगंज ब्लाक के ऐंठा गांव में छापेमारी कर बिना मान्यता संचालित मां अन्नपूर्णा पब्लिक स्कूल को बंद करा दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय बिना किसी वैध मान्यता के संचालित किया जा रहा था, जो शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल को बंद कराते हुए उसमें ताला लगवा दिया गया। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों में ऐसे अमान्य विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं विद्यालय में पढ़ रहे कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.