उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवाददाता कदौरा ब्लॉक में चल रहे दो अवैध स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग का आखिर चाबुक चल ही गया। दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। वहीं एक अन्य विद्यालय पांचवी तक मान्यता का था और कक्षाएं 8 तक संचालित हो रही थी। वहीं बेसिक शिक्षा के अनुदेशक के संरक्षण में चल रहे स्कूलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को अनुदेशक की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी किए हैं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश ने कदौरा ब्लॉक के आटा क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान इंडियन पब्लिक स्कूल एवं विजडम पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिले। इन दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। वहीं दुर्गा पब्लिक स्कूल को केवल कक्षा 5 तक मान्यता प्राप्त है, किंत...