बीएसए ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तुलसी सदन (हादीहाल) में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों, डिजिटल तकनीक एवं कौशल विकास से जुड़े विषयों पर छात्रों ने सवाल किए। बीएसए ने छात्रों के प्रश्नों का सरल ढंग से उत्तर दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निर्माता है। शिक्षा आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। बीएसए ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आधार है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.