उरई, मार्च 19 -- उरई। परिषदीय स्कूलों की चल रही वार्षिक परीक्षा का हाल जानने को बीएसए ने आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। शिक्षकों को शांतिपूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए। परिषदीय परीक्षाओं के सफल एवं सुचारू संचालन के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश ने डकोर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद, पीएम श्री विद्यालय इस्लामिया मोहम्मदाबाद, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखरी सहित कई विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान बीएसए ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि परीक्षाओं में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, जिससे सभी ...