संभल, अप्रैल 24 -- बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित एक कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखा दिव्यांग बच्चों का करीब दो लाख की कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। गुरुवार को दोपहर 2 बजे करीब बीएसए दफ्तर परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निकट एक कमरे में अचानक से आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, जिस कमरे में आग लगी, उसमें दिव्यांग छात्रों के लिए रखा गया जरूरी सामान सुरक्षित रखा गया था। यह भी पढ़ें- बघवा नाला में आग की भेंट चढ़ीं 25 झुग्गियां आग की चपेट में आने से लगभग दो लाख रुपये मूल्य का यह सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जां...