जौनपुर, जून 23 -- जौनपुर, संवाददाता। पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़कने के बाद भी सोमवार को धूप की तपिश बरकरार रही। सुबह सूर्य निकलने से पहले ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे थे। धूप का आलम यह था कि 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था। 12 बजते बजते बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। हालांकि शादी विवाह वाले घर के लोग मजबूरी में खरीददारी करने निकले थे। वैवाहिक कार्यक्रमों में टेंट लगाने वाले तपती धूप में काम करते दिखे। भयंकर गर्मी में बिजली की कटौती से शहर से लगायत गांव के लोग परेशान रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम 45 और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...