फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संगठन की मासिक बैठक सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में हुई। बैठक के बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ अवस्थी ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अभी तक एसीपी का लाभ नहीं मिला है। जबकि संगठन इस संबंध में कई बार अवगत करा चुका है। उन्होंने मांग की कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही अन्य समस्याएं भी उठाई गईं। बैठक के बाद कर्मचारियों ने बीएसए को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनुराग सक्सेना, महामंत्री अरशद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष शुक्ला पूर्णेश मिश्रा, सुमन मिश्रा, प्रतिभा दिवाकर, निर्मल बौद्ध, सुशील ...