मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक एवं कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने बीएसए संदीप कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना शुरू कर दिया है।अशोक कुमार ने बीएसए पर उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, कक्ष का ताला तुड़वाने और पिछले एक साल से जानबूझकर वेतन रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परिषद सचिव द्वारा उनके अवैध स्थानांतरण को निरस्त किए जाने के बावजूद उन्हें कार्यालय में बैठने से रोका जा रहा है। उन्होंने डीएम और एसएसपी से शिकायत कर बकाया वेतन जारी करने की मांग की है। उधर बीएसए संदीप कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रधान लिपिक पत्रावलियां गायब करने के आरोपी हैं, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है। बीएसए के अनुसार अशोक कुमार विभागीय कार्यों में सहयोग नहीं क...