औरैया, फरवरी 3 -- औरैया, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विकासखंड औरैया के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में अव्यवस्थाएं सामने आने पर बीएसए ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए। बीएसए ने सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय भौंतापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय का भौतिक परिवेश गंदा पाया गया, जबकि शौचालय अक्रियाशील और अत्यंत गंदे थे। इसके साथ ही बच्चों का अधिगम स्तर भी काफी निम्न मिला। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अम्बरीश पोरवाल और जितिन शर्मा अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानाध्यापक को 15 दिवस के भीतर विद्यालय की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कराने और शौचालयों को स्वच्छ व क्रियाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.