शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को एक बार फिर एंटी करप्शन टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की। इसको लेकर दिनभर हंडकंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से टीम लगातार मामले की जांच कर रही है और विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों की माने तो एंटी करप्शन टीम ने बीएसए सहित विभाग से जुड़े कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। इसके बाद दस्तावेजों और विभगीय कार्यप्रणाली की जांच की जारी है। टीम द्वारा कुछ अभिलेखों का मिलान कर आवश्यक जानकारियां एकत्र की गईं। कार्यालय में जांच टीम के पहुंचने से दिनभर हलचल का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...