संभल, मार्च 13 -- बेसिक शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के वेतन, एरियर भुगतान तथा अन्य प्रशासनिक अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अचानक छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद अभिलेखों की जांच की और कई महत्वपूर्ण रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। शुक्रवार शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा के साथ अचानक बीएसए कार्यालय पहुंच गए। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद स्टाफ से विभागीय कार्यप्रणाली और अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डाक पंजिका समेत कई रजिस्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।...