कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (टीएफआई) के आह्वान पर गुरुवार को परिषदीय शिक्षकों के ज्यादातर संगठनों ने एकजुट होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षक आक्रोशित दिखे। वे टीईटी की अनिवार्यता से छूट, पुरानी पेंशन लागू करने जैसी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। धरना स्थल पर हुई सभा में शिक्षक नेताओं ने कहा कि वह आत्मसम्मान के लिए सड़क पर उतरने को तैयार हैं। धरने में टीएफआई के संरक्षक राकेश बाबू पांडे, वेद प्रकाश त्रिपाठी, जयवीर सिंह, सरिता कटियार, सर्वेश त्रिवेदी, रुचि त्रिवेदी, आशा कटियार आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिलाधिकारी के नामित अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। यहां प्रदीप अवस्थी, कुलदीप वर्मा, शिव गोविंद साहू, सुरेंद्र सचान, संजीव द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह और प्रणव कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस...