अमरोहा, दिसम्बर 18 -- निर्णायक मंडल में प्रभारी बीएसए भारत भूषण त्यागी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप कुमार दीक्षित, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित महिला चिकित्साधिकारी डॉ.नगमा, डीआईओएस प्रतिनिधि मदनपाल सिंह व गृह विज्ञान की प्रवक्ता पुनीता समेत विभिन्न विद्यालयों से आए 12 छात्र-छात्रा शामिल रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट अमरोहा की अध्यक्ष नीरज कौर, विशिष्ट अतिथि डॉ.दीपक अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रथम स्थान संविलयन विद्यालय सरकडा कमाल जोया से मालती, द्वितीय स्थान संविलियन विद्यालय रायपुर शहजादपुर से आंचल देवी व तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय रहमापुर खालसा गजरौला से भोली को दिया गया। डीसी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उददेश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान मनोज ...