बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवा में बने रहने और प्रोन्नति के लिए टीईटी अनिवार्य करने के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर गुरुवार 26 मार्च को शिक्षक बीएसए कार्यालय पर धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। शिक्षकों का यह विरोध प्रदर्शन चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा हिस्सा है। इससे पूर्व 22 फरवरी को ट्विटर अभियान और 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया था। शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर धरना देंगे और वहां से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2010 में लागू हुआ, लेकिन न्यायालय ने इसे पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर भी थोप दिया है, जिससे देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.