हरदोई, जून 20 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई एजुकेटर के 210 पदों पर भर्ती के मामले में घूसखोरी के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिक नीलेश को उठा लिया। इसके बाद उन्हें लेकर कोतवाली गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि गोंडा जिले के तरबगंज निवासी उज्जवला सेवा संस्थान के अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने शुक्रवार को बीएसए डा. अजित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया है कि ईसीसीई एजूकेटर भर्ती प्रक्रिया के दौरान बीएसए ने उनसे पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। दबाव बनाकर दो लाख रुपये वसूल भी लिए। इसके बाद उनकी फर्म को काली सूची में डालने व जमानतराशि जब्त कराने की धमकी दी। इस मामले में शनिवार कोतवाली पुलिस छानबीन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां मौ...